---Advertisement---

Elon Musk की Grokipedia लॉन्च: ग्रोकीपीडिया AI उसके प्रतिस्पर्धी विकिपीडिया से केसे है भिन्न, कुछ घंटो में Crash हो गया।

On: Tuesday, October 28, 2025 5:30 PM
Elon musk
---Advertisement---

27 अक्टूबर को लॉन्च हुआ, xAI की परियोजना, ‘bias मुक्त’ ज्ञान का दावा, Wikipedia से नकल की शिकायतें, संपादन नहीं कर सकते उपयोगकर्ता

Elon Musk ने 27 अक्टूबर को अपनी नई AI-संचालित encyclopedia Grokipedia लॉन्च की जो Wikipedia का सीधा मुकाबला करने के लिए बनाई गई है। यह उनकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी xAI की परियोजना है और Grok chatbot पर आधारित है। लॉन्च के समय Grokipedia में 885,279 लेख थे जो Wikipedia के 80 लाख+ लेखों से बहुत कम हैं। Musk ने दावा किया कि “version 0.1 अभी live है और version 1.0 दस गुना बेहतर होगा।” उन्होंने कहा कि Grokipedia Wikipedia से बेहतर है क्योंकि यह “तथ्य आधारित और पक्षपात रहित” है।

लेकिन लॉन्च के कुछ घंटों बाद ही website crash हो गई और कई घंटों तक बंद रही। जब site वापस आई तो उपयोगकर्ताओं ने पाया कि बहुत सारे लेख सीधे Wikipedia से नकल किए गए हैं। कुछ पेजों के नीचे लिखा भी था “Adapted from Wikipedia, licensed under CC BY-SA 4.0” यानी Wikipedia से लिया गया है। यह Elon Musk के दावे के खिलाफ है कि यह एक “बड़ा सुधार” है।

Grokipedia कैसे काम करती है

Grokipedia का homepage बिल्कुल सरल है। एक बड़ा search bar दिखता है जो Google जैसा लगता है। आप dark mode और light mode चुन सकते हैं। जब आप कोई topic खोजते हैं तो एक पेज खुलता है जो Wikipedia जैसा दिखता है – headings, subheadings, paragraphs और नीचे references। लेकिन अभी तक किसी भी पेज में तस्वीरें नहीं हैं, सिर्फ text है।

Grokipedia vs Wikipedia सबसे बड़ा अंतर यह है कि Wikipedia में कोई भी edit कर सकता है लेकिन Grokipedia में नहीं। Grokipedia के सभी लेख AI द्वारा लिखे गए हैं और Grok chatbot ने उन्हें “fact-check” किया है। अगर आपको कोई गलती मिलती है तो आप एक form भरकर report कर सकते हैं लेकिन सीधे edit नहीं कर सकते। यह बहुत बड़ा मुद्दा है क्योंकि Wikipedia की ताकत उसके volunteer editors में है जो लगातार सुधार करते रहते हैं।

Grokipedia की मुख्य विशेषताएं:

  • 27 अक्टूबर 2025 को लॉन्च हुई
  • 885,279 लेख launch पर
  • xAI की Grok chatbot से संचालित
  • उपयोगकर्ता संपादन नहीं कर सकते
  • AI द्वारा fact-checked दावा
  • Open source और मुफ्त
  • Dark mode available

Wikipedia से अलग कैसे है : Grokipedia vs Wikipedia

Wikipedia एक crowdsourced encyclopedia है जहां दुनिया भर से लाखों volunteers लेख लिखते और edit करते हैं। हर edit का record रहता है और हर बदलाव को review किया जा सकता है। लोग discussion pages पर बहस करते हैं कि क्या सही है। यह transparency Wikipedia की सबसे बड़ी ताकत है। Wikimedia Foundation नाम की non-profit organization इसे चलाती है।

Grokipedia vs Wikipedia : Grokipedia इसके उलट है। यह एक top-down system है जहां AI सब कुछ करता है। Musk का कहना है कि यह “bias और नौकरशाही से मुक्त” होगा क्योंकि AI सिर्फ verifiable facts पर ध्यान देगा। लेकिन critics कह रहे हैं कि AI भी biased हो सकता है क्योंकि वह जिस data पर trained होता है वह भी biased हो सकता है। कुछ entries में conservative viewpoints ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

नकल और विवाद – Elon Musk

Launch के बाद सबसे बड़ा विवाद यह है कि Grokipedia के बहुत सारे लेख Wikipedia से सीधे नकल किए गए लगते हैं। Technical topics में तो पूरे paragraph जस के तस copy हैं। Elon Musk ने कहा था कि Grokipedia “massive improvement” होगा लेकिन अगर content ही same है तो improvement कहां है? कुछ entries तो acknowledge भी करती हैं कि वे Wikipedia से adapted हैं।

Wired ने report किया कि कुछ entries में गलत और controversial दावे हैं। उदाहरण के लिए एक entry में कहा गया कि pornography ने AIDS epidemic को बढ़ाया और social media transgender लोगों की संख्या बढ़ा रहा है। ये दावे factually incorrect हैं। Wikipedia Foundation ने भी चिंता जताई है कि Grokipedia में user editing नहीं है जो accuracy के लिए जरूरी है।

Elon Musk का Wikipedia से विवाद

Elon Musk सालों से Wikipedia को criticize करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि Wikipedia “woke” है और editorial bias से भरा हुआ है। उन्होंने कहा है कि The New York Times और NPR जैसे sources को Wikipedia में ज्यादा use किया जाता है जो left-leaning हैं। उन्होंने अपने followers से कहा था कि Wikipedia को defund करो जब तक balance restore नहीं होता।

Grokipedia उनकी इस सोच का परिणाम है। वे चाहते हैं कि एक ऐसा platform हो जो conservative viewpoints को भी equally दिखाए। लेकिन सवाल यह है कि क्या AI से यह possible है? और क्या एक billionaire का control एक knowledge platform पर सही है? Wikipedia की strength उसकी decentralized nature में है।

यह भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment