---Advertisement---

Lenskart IPO GMP में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की दीवानगी बढ़ी — क्या ये होगा 2025 का सबसे बड़ा IPO?

On: Monday, November 3, 2025 12:42 PM
Lenskart IPO GMP
---Advertisement---

​Lenskart IPO GMP : लेंसकार्ट Solutions की IPO 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई और पहले दिन ही यह पूरी तरह Subscribe हो गई। यह 7,278 करोड़ रुपये की विशाल IPO है जो भारत के चश्मे का कारोबार करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। दूसरे दिन GMP ( Grey Market Premium ) में 85 रुपये का उछाल देखा गया, जिससे शेयर का अनुमानित Listing Price करीब 487 रुपये हो गया – जो IPO Price से 21% ज्यादा है।

लेंसकार्ट की कहानी और भारत में सफलता : Lenskart IPO GMP

​Lenskart IPO GMP : लेंसकार्ट Solutions एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में हुई थी। शुरुआत में यह ऑनलाइन चश्मे की दुकान के तौर पर काम करती थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने भारत में अपनी पकड़ मजबूत की। आज लेंसकार्ट भारत में 2,067 दुकानें चलाती है और विदेशों में 656 दुकानें हैं। कंपनी के पास अपनी डिज़ाइन टीम है जो खुद के लिए चश्मे और फ्रेम बनाती है। यह अपने ग्राहकों को Affordable कीमत पर High Quality चश्मे प्रदान करती है। लेंसकार्ट ने Technology का उपयोग करके Virtual Try-On की सुविधा दी है, जिससे ग्राहक घर बैठे अलग-अलग चश्मे Try कर सकते हैं। इसी वजह से लेंसकार्ट Young People के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है।

Lenskart IPO की मूल जानकारी

यह 7,278 करोड़ रुपये की IPO में से 2,150 करोड़ रुपये खुद कंपनी की ओर से निकाली गई है और 5,128 करोड़ रुपये पुराने निवेशकों की Share बेचकर निकाली गई है।

लेंसकार्ट IPO की महत्वपूर्ण जानकारी:

  • खुली अवधि: 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025
  • कीमत Band: 382 से 402 रुपये प्रति शेयर
  • कुल Issue: 7,278 करोड़ रुपये
  • ताज़ा Issue: 2,150 करोड़ रुपये
  • Offer for Sale: 5,128 करोड़ रुपये
  • Listing की तारीख: 10 नवंबर 2025
  • न्यूनतम निवेश: 14,874 रुपये (37 शेयर)

GMP और Listing Price की उम्मीद

Grey Market Premium (GMP) का अर्थ है कि निवेशक IPO Price से कितना अधिक देने को तैयार हैं। लेंसकार्ट का GMP दूसरे दिन 85 रुपये रहा, जो कुल 21% की बढ़ोतरी दर्शाता है। अगर ये Grey Market Premium बना रहे, तो Listing Price करीब 487 रुपये हो सकता है।

​Lenskart IPO GMP

यह Grey Market Premium निवेशकों की सकारात्मक भावना को दर्शाता है। लेकिन Experts कहते हैं कि GMP केवल एक अनुमान है और Listing के दिन कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

Subscription Status और निवेशकों की प्रतिक्रिया

पहले दिन ही लेंसकार्ट की IPO 1.13 गुना Subscribe हो गई। दूसरे दिन तक यह 1.19 गुना हो गया। तीसरे दिन तक 1.50 गुना Subscribe हो चुकी थी।

निवेशकों की Category-wise प्रतिक्रिया:

  • Qualified Institutional Buyers (QIBs): 1.42 गुना Subscribe
  • Retail Investors: 1.45 गुना Subscribe
  • Non-Institutional Investors (NIIs): 0.54 गुना Subscribe

QIBs यानी बड़े संस्थागत निवेशकों की तरफ से सबसे ज्यादा Interest दिख रहा है। Retail यानी आम निवेशक भी अच्छी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। लेकिन NIIs (High Net worth Individuals) का Subscription अभी कम है।

कंपनी की Financial Performance

Lenskart ने साल 2024-25 में 6,652 करोड़ रुपये की Revenue की थी, जो साल 2023-24 में 5,428 करोड़ रुपये थी – यानी 23% की बढ़ोतरी। लाभ की बात करें तो 2024-25 में 297 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जबकि 2023-24 में 10 करोड़ रुपये का नुकसान था।

Allotment और Listing की तारीखें

Allotment (शेयर मिलना) की तारीख 6 नवंबर 2025 है। Listing (शेयर बाजार में आना) की तारीख 10 नवंबर 2025 है। Refund शुरू होगी 7 नवंबर से।

किसने क्या कहा

SBI Securities ने कहा कि लेंसकार्ट को “Long Term के लिए Subscribe करें” – इसका मतलब है कि Listing में तुरंत फायदा न मिले, लेकिन लंबे समय में फायदेमंद हो सकता है। इनका कहना है कि भारत के चश्मे का बाजार अभी बहुत बड़ा हो सकता है।​CEO Peyush Bansal ने कहा कि कंपनी की EBITDA सालाना 90% की रफ़्तार से बढ़ रही है।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment