Saudi Arabia Bus Accident : सऊदी अरब में एक बहुत दुखद हादसा हुआ है जिसमें 45 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है। यह Accident 17 नवंबर की सुबह 1:30 बजे मदीना के पास मुफरीहत में हुआ। एक Bus जो उमरा के लिए गए तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी वह एक Diesel Tanker से टकरा गई। टक्कर के बाद Bus में भयंकर आग लग गई। सभी यात्री हैदराबाद के थे जो 9 नवंबर को मक्का के लिए गए थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मक्का से मदीना जा रहे थे। Bus में 46 लोग थे जिनमें से केवल एक बच पाया।
Saudi Arabia Bus Accident हादसे में कौन थे :
यह यात्री समूह Hyderabad से Al Meena and Al Mecca Travels के माध्यम से गया था। कुल 54 सदस्य थे जो 9 नवंबर को हैदराबाद से जेद्दा गए थे। उनमें से:
- 4 लोग Car से मदीना गए
- 4 लोग मक्का में रुके
- 46 लोग Bus में सवार हुए
- 45 की मौत हो गई
- केवल 1 बचा – मोहम्मद अब्दुल शोएब (24 साल)
Survivor मोहम्मद अब्दुल शोएब Driver की सीट के पास बैठे थे। वे अभी Saudi German Hospital के ICU में इलाज करा रहे हैं। Hyderabad पुलिस आयुक्त VC Sajjanar ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
Saudi Arabia Bus Accident हादसा कैसे हुआ:
Bus मक्का से मदीना की ओर जा रही थी। रात का समय था और ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक Bus एक Diesel Tanker से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत आग लग गई। यात्रियों के पास बाहर निकलने का समय नहीं मिला। Accident मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर और बद्र के पास हुआ।
सरकार ने क्या किया:
भारत सरकार और तेलंगाना सरकार दोनों ने तुरंत कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और कहा कि Embassy पूरी मदद कर रही है:
- जेद्दा में Indian Consulate ने 24×7 Control Room खोला
- Toll-Free Helpline: 8002440003
- तेलंगाना भवन, दिल्ली में Control Room: +91 79979 59754, +91 99129 19545
- Riyadh Embassy और Saudi Authorities के साथ लगातार संपर्क
- शवों की पहचान के लिए Forensic Procedure शुरू
- परिवार के सदस्यों को सऊदी अरब भेजने की योजना
पीड़ितों में कौन थे:
मारे गए लोगों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर लोग Hyderabad के मल्लेपल्ली के बाजारघाट इलाके से थे। कुछ पीड़ितों के नाम हैं: रहीमुन्निसा, रहमत बी, शहनाज़ बेगम, गौसिया बेगम, कादिर मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, शोएब मोहम्मद, सोहेल मोहम्मद।
विदेश मंत्री का बयान:
External Affairs Minister S Jaishankar ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि Embassy और Consulate पूरी सहायता दे रहे हैं। शवों को जल्दी भारत लाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें :-
- IBPS RRB Exam 2025 की तैयारी शुरू करें Admit Card आ गया,
- Farhan Akhtar की 120 Bahadur Movie ने इतिहास रचा — भारत के 800 डिफेंस थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म
- WTC Points Table : इंडिया की बड़ी गिरावट, सब सेट था, जीत तय थी अब चौथे स्थान पर कैसे आ गया – World Test Championship
- Albania vs England : Harry Kane का डबल इंग्लैंड को विजयी बनाया, Football World Cup
- शहर में भीषण विस्फोट, सब कुछ तहस-नहस Srinagar Nowgam Blast in Police Station, एक भयानक हादसा






