---Advertisement---

Infosys Buyback : 18,000 करोड़, लेकिन संस्थापक Narayana Murthy नहीं लेंगे, आखिर क्या है पूरा मसला, क्या बाकि लोगो के लिए अच्छा रहेगा ?

On: Friday, October 24, 2025 12:11 PM
Infosys Buyback
---Advertisement---

₹1,800 प्रति शेयर, Narayana Murthy और Nandan Nilekali का इनकार

Infosys Buyback : Infosys ने 18,000 करोड़ का बड़ा शेयर वापसी कार्यक्रम शुरू किया है। प्रति शेयर 1,800 रुपये का मूल्य तय किया गया है, जो Infosys Buyback मौजूदा कीमत से 19 प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन अचंभे की बात यह है कि कंपनी के संस्थापक Narayana Murthy , Nandan Nilekali और Sudha Murty इसमें शामिल नहीं होंगे।

यह Infosys का पांचवां वापसी कार्यक्रम है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, लेकिन इस बार बड़े शेयरधारकों का पीछे हटना बहुत महत्वपूर्ण है।

योजना के मुख्य बिंदु : Infosys Buyback

कुल 18,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 10 करोड़ शेयर वापस लिए जाएंगे। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 2.41 प्रतिशत है। रिकॉर्ड तारीख 14 नवंबर रखी गई है। यह निविदा के रास्ते से किया जाएगा।

Infosys Buyback

संस्थापक ने क्यों मना किया?

असली समस्या कर (टैक्स) है। अक्टूबर 2024 से नियम बदल गए हैं। अब पूरी राशि पर निवेशक की टैक्स दर से कर काटा जाता है। मान लीजिए कोई 1,800 रुपये का प्रीमियम भी पाता है, तो 30 प्रतिशत तक कर लग सकता है। 328 रुपये का फायदा सब खत्म हो जाता है। इसलिए संस्थापक Narayana Murthy, Nandan Nilekali और Sudha Murty इससे बाहर रहे हैं।

Infosys Buyback योजना के मुख्य विवरण

  • कुल राशि: 18,000 करोड़ रुपये
  • प्रति शेयर मूल्य: 1,800 रुपये
  • कुल शेयर: 10 करोड़ (कंपनी का 2.41%)
  • रिकॉर्ड तारीख: 14 नवंबर 2025
  • तरीका: निविदा के जरिये

किसे मिलेगा लाभ?

छोटे निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स को ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि संस्थापकों के शेयर भी खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। विदेशी निवेशकों को भी अच्छा हो सकता है क्योंकि उनके देश के कर नियम अलग होते हैं।

स्टॉक कैसा चल रहा है?

शेयर वापसी की घोषणा के बाद स्टॉक 5 प्रतिशत बढ़ा। लेकिन पूरे साल में स्टॉक 22 प्रतिशत गिरा हुआ है। IT सेक्टर पर दबाव अधिक है क्योंकि दुनिया भर में मंदी चल रही है।

Infosys Buyback को लेकरक्या करें आप?

अगर आप अधिक आय वाले हैं तो कर की गणना करके सोचें। अगर आय कम है तो यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए भी अच्छा अवसर है।

​​यह भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment