Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) ने 23 सितंबर 2025 को ICAI CA January 2026 exam schedule (CA Exam) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस notification के अनुसार CA Foundation, Intermediate और Final सभी स्तरों की परीक्षाएं 5 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
ICAI CA January 2026 Exam Schedule: परीक्षा तिथियां
CA Final Examination:
CA Intermediate Examination:
CA Foundation Examination:
महत्वपूर्ण सूचना: मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल त्योहार के कारण 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
परीक्षा समय और अवधि
परीक्षा स्तर | Papers | समय | अवधि |
---|---|---|---|
Foundation | Paper 1 & 2 | दोपहर 2:00 – 5:00 बजे | 3 घंटे |
Foundation | Paper 3 & 4 | दोपहर 2:00 – 4:00 बजे | 2 घंटे |
Intermediate | सभी Papers | दोपहर 2:00 – 5:00 बजे | 3 घंटे |
Final | Paper 1-5 | दोपहर 2:00 – 5:00 बजे | 3 घंटे |
Final | Paper 6 | दोपहर 2:00 – 6:00 बजे | 4 घंटे |
सभी CA Exam के लिए दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक 15 मिनट का advance reading time दिया जाएगा (Foundation Papers 3 & 4 को छोड़कर)।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन : ICAI CA January 2026 Exam Schedule
- आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2025
- बिना Late Fee के अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- Late Fee के साथ अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- Late Fee: ₹600 (भारतीय केंद्रों के लिए) / US$10 (विदेशी केंद्रों के लिए)
- सुधार की अवधि: 20-22 नवंबर 2025 (केवल परीक्षा शहर/माध्यम बदलने के लिए)
Admit Card और Result:
- Admit Card: दिसंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में
- Result: मार्च 2026 (परीक्षा समाप्त होने के लगभग 45 दिन बाद)
परीक्षा शुल्क संरचना
भारतीय केंद्रों के लिए: (CA Exam Center)
- CA Foundation: ₹1,500
- CA Intermediate: ₹1,500 (एक Group) / ₹2,700 (दोनों Groups)
- CA Final: ₹1,800 (एक Group) / ₹3,300 (दोनों Groups)
विदेशी केंद्रों के लिए (थिम्पू और काठमांडू को छोड़कर):
- Foundation: US$325
- Intermediate: US$325 (एक Group) / US$500 (दोनों Groups)
- Final: US$325 (एक Group) / US$550 (दोनों Groups)
Post Qualification Courses
ICAI सदस्यों के लिए निम्नलिखित विशेष परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी:
International Taxation Assessment Test (INTT-AT):
- तारीखें: 13 और 16 जनवरी 2026
- समय: दोपहर 2:00 – 6:00 बजे (4 घंटे)
- शुल्क: ₹2,000
Insurance and Risk Management (IRM) Technical Examination:
पात्रता मानदंड
CA Foundation:
- कक्षा 12 उत्तीर्ण या समकक्ष
- ICAI में पंजीकरण आवश्यक
CA Intermediate:
- CA Foundation उत्तीर्ण या Graduate (Commerce/Science/Arts)
- ITT और Orientation Programme पूरा होना चाहिए
CA Final:
परीक्षा केंद्र और भाषा
- परीक्षाएं भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होंगी
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में विकल्प उपलब्ध (PQC courses केवल अंग्रेजी में)
- पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी होने पर ही केंद्र संचालित होंगे
महत्वपूर्ण निर्देश
- सभी आवेदन केवल ICAI Self-Service Portal (eservices.icai.org) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे
- परीक्षा की तारीख बाद में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने पर भी नहीं बदली जाएगी
- प्रत्येक paper में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक आवश्यक
- MCQ papers के लिए प्रश्न पत्र की सील 2:00 बजे ही खोली जाएगी
यह परीक्षा schedule CA aspirants के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी CA Exam तैयारी की रणनीति इन तारीखों के अनुसार बनाएं और समय पर आवेदन करें।
यह भी पढ़ें :-