---Advertisement---

UPSC Mains Result 2025 : 2,736 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे, देखे परिणाम, इंटरव्यू तारीख और महत्वपूर्ण जानकारी

On: Wednesday, November 12, 2025 3:28 PM
UPSC Mains Result 2025
---Advertisement---

11 नवंबर को परिणाम घोषित, General category में 750 के लगभग cutoff, OBC में 720-730, SC/ST में 680-690 marks, साक्षात्कार दिसंबर से शुरू

UPSC Mains Result 2025 : भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का मुख्य परीक्षा ( CSE Exams ) परिणाम 11 नवंबर को घोषित कर दिया गया है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर PDF format में पूरी list उपलब्ध है। कुल 2,736 युवा अगले चरण यानी व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा अगस्त के 22 से 31 तारीख तक आयोजित की गई थी। अब हजारों aspirants को अपने भाग्य का फैसला पता चल गया है। तीन अभ्यर्थियों के परिणाम अभी रोक दिए गए हैं क्योंकि उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमे लंबित हैं।

UPSC Mains Result 2025 कैसे देखें और पता लगाएं

अभ्यर्थी को सबसे पहले upsc.gov.in की वेबसाइट पर जाना चाहिए। होम पेज पर “Civil Services (Main) Examination 2025 Result” या CSE Exam का link मिल जाएगा। उस link पर click करते ही एक PDF file खुलेगी। इस PDF में सभी सफल अभ्यर्थियों की roll numbers दी गई हैं। अभ्यर्थी को अपनी roll number खोजनी है। इसके लिए Ctrl+F दबाकर अपनी 6 अंकों की roll number search कर सकते हैं। अगर roll number list में मिल जाए तो समझिए कि परीक्षा पास हो गई। अभ्यर्थी को इस परिणाम को अपने पास save करके रखना चाहिए।

परिणाम देखने की प्रक्रिया:

  • upsc.gov.in पर जाएं
  • “मुख्य परीक्षा परिणाम 2025” link खोलें
  • PDF को download करें
  • Ctrl+F दबाकर अपनी roll number ढूंढें
  • अगर मिल जाए तो आप सफल हैं
  • परिणाम को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

Cut-off अंक और Category के आधार पर

UPSC Mains Result 2025

CSE Exam में General category के अभ्यर्थियों के लिए cutoff लगभग 750 अंक आने की संभावना है। पिछड़ी जाति (OBC) के लिए 720-730 अंक के बीच होगा। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 680-690 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए भी 680-690 अंक के आसपास होगा। आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) category के लिए 710-720 के आसपास cutoff हो सकता है। दिव्यांग category के अभ्यर्थियों के लिए 650-655 अंक तक हो सकते हैं। ये सभी estimate पिछले सालों के trends को देखते हुए लगाए गए हैं।

साक्षात्कार की तैयारी और महत्वपूर्ण बातें

UPSC Mains Result 2025 के बाद अब सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए तैयारी करनी चाहिए। साक्षात्कार दिल्ली के शाहजहां रोड पर स्थित धौलपुर हाउस में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी original documents तैयार रखने हैं जैसे शिक्षा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र। Online Application Form को भी update करना होगा। 13 नवंबर से 27 नवंबर तक यह window खुला है। साक्षात्कार में कुल 275 अंक दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 1750 अंक के सवाल होते हैं। Final merit list साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा दोनों के अंकों को मिलाकर बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment