Mahindra Scorpio : सितंबर 2025 में भारत में 7-सीटर कारों की बिक्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक बाज़ार की हुकूमत चलाने वाली Maruti Ertiga को पीछे छोड़ते हुए Mahindra Scorpio ने टॉप पोजीशन हासिल की है। त्योहारी सीजन के साथ जीएसटी में राहत और अच्छे डिस्काउंट ने इस बदलाव को मजबूती दी है।
Mahindra Scorpio बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर SUV
- Mahindra Scorpio (स्कॉर्पियो एन + क्लासिक) ने सितंबर 2025 में कुल 18,372 यूनिट्स की बिक्री की है।
- यह पिछले साल सितंबर 2024 के 14,438 यूनिट्स से 27% ज्यादा है।
- बड़ी फैमिली के लिए यह SUV अब भी पसंदीदा विकल्प बनी हुई है।
Maruti Ertiga की बिक्री में गिरावट
- Maruti Ertiga, जो कभी 7-सीटर कार सेगमेंट में नंबर-1 थी, इस बार दूसरे नंबर पर रही है।
- सितंबर 2025 में इसकी बिक्री 12,115 यूनिट्स की रही, जो पिछले साल की 17,441 यूनिट्स से 31% कम है।
- हालांकि एर्टिगा अभी भी अपनी कैटेगरी में लोकप्रिय कार है, लेकिन स्कॉर्पियो की पकड़ मजबूत होती जा रही है।

टोयोटा इनोवा ने तीसरा स्थान कायम रखा
- टोयोटा इनोवा (इनोवा क्रिस्टा + हाईक्रॉस) ने 9,783 यूनिट्स की सेल दर्ज कर तीसरा स्थान बरकरार रखा।
- यह पिछली साल के 8,052 यूनिट्स की तुलना में 21% की बढ़त है।
- प्रीमियम 7-सीटर सेगमेंट में इनोवा की स्थिति अभी भी मजबूत है।
सितंबर 2025 की Top 10 7 Seater cars
क्रमांक | कार मॉडल | बिक्री (सितंबर 2025) | साल-दर-साल बदलाव (YoY) |
---|---|---|---|
1 | महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio N + Classic) | 18,372 यूनिट्स | 27% वृद्धि |
2 | मारुति एर्टिगा | 12,115 यूनिट्स | 31% गिरावट |
3 | टोयोटा इनोवा (Innova Crysta + Hycross) | 9,783 यूनिट्स | 21% वृद्धि |
4 | महिंद्रा XUV700 | 9,764 यूनिट्स | 1% वृद्धि |
5 | किआ कैरेंस (Kia Carens + Carens Clavis) | 7,338 यूनिट्स | 18% वृद्धि |
6 | टोयोटा फॉर्च्यूनर | 2,783 यूनिट्स | 13% वृद्धि |
7 | महिंद्रा बोलेरो | 2,747 यूनिट्स | 66% गिरावट |
8 | रेनॉ ट्राइबर | 2,587 यूनिट्स | 68% वृद्धि |
9 | मारुति XL6 | 2,170 यूनिट्स | 42% गिरावट |
10 | टाटा सफारी | 2,000 यूनिट्स | 22% वृद्धि |
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्यों पसंदीदा?
- स्कॉर्पियो की पावरफुल डीजल इंजन, बेहतरीन ऑफ-रोड कैपबिलिटी और व्यापक सेफ्टी फीचर्स इसे परिवारों में लोकप्रिय बनाते हैं।
- सेल के आंकड़े दिखाते हैं कि यह SUV अभी भी भारतीय परिवारों के लिए सबसे भरोसेमंद और मजबूत विकल्प है।
त्योहारों में 7-सीटर कारों की मांग बढ़ेगी : Top 10 7 Seater cars
- त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ 7-सीटर फैमिली कारों की मांग और बढ़ सकती है।
- जीएसटी में राहत और कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर्स से ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिससे बिक्री में उछाल देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें :-
- TVS RTX 300 Launch – 15 अक्टूबर को नई Apache एडवेंचर स्टाइल में क्या मिलेगा? देखिए
- Jeep Compass Track Edition आया जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन दिलफेंक लुक्स और पावर, जानें कीमत और फीचर्स
- Highway QR Signboards : राजमार्गों पर नए QR कोड वाले Signboards से मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
- Nissan Tekton SUV : Japan की नई Creta Rival 2026 में होगी Launch