27 अक्टूबर को खबर आई, दोनों ने शादी 2010 में की, तीन बच्चों की कस्टडी तय हो गई, विश्वास के मुद्दों के कारण अलगाव
टीवी की मशहूर जोड़ी Jay Bhanushali और Mahhi Vij अलग हो रहे हैं। 14 साल की शादी के बाद अब इनके तलाक के पेपर जुलाई-अगस्त 2025 में साइन हो चुके हैं। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है क्योंकि ये कपल अपने समय में बेहद लोकप्रिय रहे हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं – एक biological बेटी Tara (6 साल) और दो foster बच्चे Rajveer और Khushi जिन्हें उन्होंने 2017 में गोद लिया था। कस्टडी का फैसला भी हो चुका है।
Jay (40) और Mahhi (43) एक साथ काफी समय से अलग रह रहे थे लेकिन अब अंत में उन्होंने तलाक का रास्ता अपना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक करीबी सूत्र ने कहा कि “बहुत कोशिशें की गईं लेकिन कुछ नहीं बदला। अलगाव काफी समय से चल रहा था। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए आवेदन किया। पेपर जुलाई-अगस्त में साइन और finalize हो गए और बच्चों की कस्टडी का भी फैसला हो गया है।”
Jay Bhanushali और Mahhi Vij शादी की शुरुआत से अब तक की कहानी
Jay Bhanushaliऔर Mahhi Vij की प्रेम कहानी बेहद रोमांटिक थी। दोनों एक common दोस्त की पार्टी में पहली बार मिले थे लेकिन बाद में nightclub में दोबारा मिले और फिर एक-दूसरे के करीब आ गए। 31 दिसंबर 2009 को Jay ने Mahhi को propose किया और फिर 2010 में शादी कर ली। दोनों ने बहुत ही private ceremony कराई थी। साल 2012 में वे मशहूर dance reality show “Nach Baliye 5” में participate करते हैं और जीत भी जाते हैं। उस समय वे TV पर सबसे popular couple माने जाते थे।
नौ साल बाद 2019 में उन्हें अपनी बेटी Tara के साथ blessed होते हैं। इससे पहले 2017 में उन्होंने अपने housemaid के बच्चों Rajveer और Khushi को गोद ले लिया था। बहुत समय तक दोनों अपने joint vlogs और Instagram posts के लिए जाने जाते थे।
Jay-Mahhi की शादी का Timeline:
- 2010 में शादी की
- 2012 में Nach Baliye 5 जीता
- 2017 में दो बच्चों को गोद लिया
- 2019 में biological बेटी Tara का जन्म
- June 2024 में आखरी joint post किया
- July-August 2025 में तलाक पेपर sign किए
रिश्ते में आई दरार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahhi Vij को Jay पर “trust issues” थे जिसके कारण उनका रिश्ता खराब हो गया। एक सूत्र के अनुसार “जब वे अपने joint vlogs के लिए मशहूर थे तब से उन्होंने एक-दूसरे की फोटो शेयर करना छोड़ दिया है। उनकी आखरी joint family post जून 2024 में थी।”
July 2025 में जब तलाक की खबरें आईं तब Mahhi ने सवालों का जवाब देते हुए कहा – “अगर ऐसा है भी तो मुझे तुम्हें बताने की क्या जरूरत है? क्या तुम मेरे uncle हो? क्या तुम मेरा lawyer fee pay करोगे?” उन्होंने कहा कि लोग हमेशा किसी को blame करने की कोशिश करते हैं।
अलगाव कब से शुरू हुआ
Mahhi और Jay Bhanushali को आखरी बार एक साथ अगस्त 2025 में अपनी बेटी Tara के birthday पर देखा गया था लेकिन दोनों के बीच दूरी साफ दिख रही थी। Jay हाल ही में अपनी बेटियों के साथ Japan trip पर गया था जहां Mahhi शामिल नहीं थीं। Mahhi ने दो हफ्ते पहले अपने बच्चों के साथ एक नया घर ले लिया है। वह अब Lucknow में shooting भी कर रहीं हैं।
लंबे समय से दोनों अपने Instagram पर एक-दूसरे की खबर नहीं दे रहे। बस कभी-कभी बच्चों के लिए comments छोड़ देते हैं जिससे दिखता है कि उनके बीच friendly relation है लेकिन romantic relationship खत्म हो चुकी है।
यह भी पढ़ें :-
- Satish Shah का निधन: 74 साल की उम्र में Kidney Failure से मौत, Sarabhai vs Sarabhai के Indravadan को हमेशा याद रखेगा भारत
- They Call Him OG OTT Release : वीकेंड के लिए धमाल, साउथ की 4 बेहतरीन फिल्में OTT पर, They Call Him OG से Lokah तक
- Abhishek Bajaj Wife Akanksha Jindal: Bigg Boss 19 में Salman Khan की टिप्पणी, पूरी कहानी








