Cloudflare Outage : 18 नवंबर 2025 को क्लाउडफ्लेयर को एक बहुत बड़ा झटका लगा। सुबह 11:20 यूटीसी पर उसके सर्वर्स में एक गंभीर समस्या आई और लगभग 3 घंटे तक पूरे इंटरनेट का एक बड़ा हिस्सा बंद रहा। ट्विटर (X), ChatGPT, Spotify, Uber, Canva, Claude, Amazon services और सैकड़ों अन्य वेबसाइटस डाउन हो गई थीं। यह एरर मैसेज आ रहा था – “Please unblock challenges.cloudflare.com to proceed.” क्लाउडफ्लेयर के CTO Dane Knecht ने माना कि उन्होंने अपने कस्टमर्स को निराश किया है।
Cloudflare Outage : इस बड़े outage का कारण एक “latent bug” था जो बोट प्रोटेक्शन सिस्टम में छिपा हुआ था। क्लाउडफ्लेयर ने अपने configuration file में एक routine change किया, जिससे यह file जरूरत से ज्यादा बड़ा हो गया और पूरा system crash हो गया। इस file में threat traffic को manage करने के लिए entries थीं, लेकिन यह अपेक्षित size से कहीं आगे बढ़ गई। यह cyber attack नहीं था, बस एक इंटरनल टेक्निकल प्रॉब्लम था।
Cloudflare Outage की टाइमलाइन
सुबह 11:20 UTC (भारत समय दोपहर 4:50) पर पहली बार असामान्य traffic का spike देखा गया। 11:37 UTC तक Downdetector पर 11,201 complaints आ गई थीं। 12:30 UTC तक यह संख्या 6,570 तक कम हो गई, जिसका मतलब था कि या तो situation बेहतर हो रही थी या लोग issue के बारे में जान चुके थे।
13:09 UTC पर क्लाउडफ्लेयर ने कहा कि वह समस्या की जाँच पड़ताल कर रहे हैं। 14:30 UTC तक पूरी outage खत्म हो गई और सभी services restored हो गई। लेकिन कुछ users को डैशबोर्ड एक्सेस में समस्या हो रही थी।
Outage Timeline:
- 11:20 UTC – समस्या शुरू, असामान्य traffic spike
- 11:37 UTC – 11,201 complaints Downdetector पर
- 13:09 UTC – जाँच पड़ताल चल रही है
- 14:30 UTC – सभी services restore, आउटेज खत्म
- Duration: लगभग 3 घंटे 10 मिनट
Cloudflare Outage से कौन-कौन सी वेबसाइटस प्रभावित थीं
यह सिर्फ एक-दो वेबसाइट नहीं, बल्कि हजारों बड़ी और छोटी वेबसाइटस डाउन हो गईं। X (Twitter), ChatGPT, Claude, Spotify, Uber, Canva, Shopify, Indeed, League of Legends, Grindr, Truth Social – सब कुछ बंद हो गया। DownDetector खुद भी बंद हो गया – जो ironic है क्योंकि यह outage tracking site है।
प्रभावित प्रमुख वेबसाइटें :
- X (Twitter)
- ChatGPT
- Claude (Anthropic)
- Spotify
- Uber
- Canva
- Shopify
- Indeed
- League of Legends
- Grindr
- Truth Social
- 3D printer sites (Printables, Thangs)
- NJ Transit
मूल कारण – “Latent Bug” क्या है
“Latent bug” एक हिडन एरर होती है जो testing के समय पकड़ी नहीं जाती और कोई प्रॉब्लम नहीं बनाती, लेकिन जब कोई specific scenario आता है तो क्रैश हो जाती है। इस बार बोट मिटिगेशन सिस्टम में ऐसी ही bug थी। जब क्लाउडफ्लेयर ने routine configuration update किया, तो यह bug trigger हो गई।
Cloudflare Outage होने पर Cloudflare के प्रतिनिधि ने कहा: “The latent bug caused the module to crash after a configuration update at approximately 6:30 a.m. EST.” कॉन्फ़िगरेशन फाइल जो थ्रेट ट्रैफिक मैनेज करती थी, वह बहुत बड़ी हो गई और इससे पूरा एज नेटवर्क क्रैश हो गया।
Dane Knecht की apologetic statement
क्लाउडफ्लेयर के CTO ने अपना जिम्मेदारी माना और कहा: “I won’t mince words: earlier today we failed our customers and the broader Internet.” उन्होंने माना कि यह एक आक्रमण नहीं था, बस एक इंटरनल इशू था। उन्होंने वादा किया कि वह विस्तृत जांच करेंगे और ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए काम करेंगे।
इंटरनेट की क्लाउडफ्लेयर पर निर्भरता
यह Cloudflare Outage incident बताता है कि internet कितना क्लाउडफ्लेयर पर निर्भर है। क्लाउडफ्लेयर एक critical infrastructure provider है जो हजारों वेबसाइटें को security, speed और सुरक्षा देता है। जब वह डाउन हो जाता है, तो आधा इंटरनेट ब्लॉक हो जाता है। यह पहली ऐसी incident नहीं है – पिछले महीने AWS का भी बड़ा outage था।
- Oneplus 15 : 7300 एमएएच बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 का शानदार फोन, जाने इसकी धाकड़ परफॉरमेंस
- Steam Machine Gaming Console : वाल्व की शानदार वापसी, 2026 में आएगा
- Apple iPhone Pocket : लग्जरी बेस्ट या महंगा सपना? आईफोन के लिए नया फैशन एक्सेसरी
- WhatsApp Storage Management फीचर्स : हर Chat का अलग से होगा Control, जल्द मिलेगा Android और iOS पर
- Samsung Galaxy XR : Google के साथ मिलकर दुनिया को दिखाया नया XR का सपना






