Sanju Samson : IPL की दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है जिसने सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। Sanju Samson ने 11 साल बाद राजस्थान रॉयल्स को छोड़ दिया है। यह खबर 15 नवंबर को आधिकारिक रूप से घोषित की गई। संजू अब चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनेंगे। यह Trade डील इतनी बड़ी है कि पूरे IPL इतिहास में ऐसा कम ही देखने को मिला है।
क्या हुआ Trade में: IPL 2026 Trade
इस बड़े सौदे में तीन नामी खिलाड़ी शामिल हुए:
- Sanju Samson चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये में गए
- रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में 14 करोड़ रुपये में आए
- Sam Curran भी राजस्थान रॉयल्स में 2.4 करोड़ रुपये में शामिल हुए
Sanju Samson ने 2013 में IPL में डेब्यू किया था और तब से राजस्थान के लिए खेलते रहे। सिर्फ 2016 और 2017 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। 2021 में उन्हें कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 67 मैच खेले जिसमें 33 जीत और 33 हार रही। 2022 में वे टीम को Final तक ले गए थे।
Sanju Samson का प्रदर्शन कैसा रहा:
संजू राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 155 मैचों में 4,219 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था:

- 531 रन बनाए
- 48.27 की औसत रही
- 153 से ज्यादा की Strike rate थी
लेकिन बीच सीजन में चोट लग गई और वे बाहर हो गए। उनके बिना टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वे नौवें स्थान पर रह गए।
चेन्नई ने क्यों लिया:
CSK के Managing Director केएस विश्वनाथन ने कहा कि टीम को एक भारतीय Top order batsman की जरूरत थी। Auction में अच्छे भारतीय बल्लेबाज कम उपलब्ध होंगे इसलिए Trade का रास्ता चुना गया। उन्होंने यह भी कहा कि संजू भविष्य के लिए सही विकल्प हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी Retire करेंगे तो Sanju Samson wicketkeeper की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। संजू की उम्र सिर्फ 30 साल है और उनके पास अनुभव भी बहुत है।
जडेजा की वापसी:
रवींद्र जडेजा 2008 में राजस्थान रॉयल्स से शुरुआत की थी। वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने पहला Indian Premier League जीता था। 2012 से 2025 तक उन्होंने CSK के लिए खेला। वे CSK के सबसे ज्यादा wicket लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 143 विकेट लिए और 2,198 रन बनाए। अब वे अपनी पहली टीम में वापस आ गए हैं।
यह भी पढ़ें :-
- Angola vs Argentina : Lionel Messi की शानदार परफॉरमेंस, अंगोला की 50वीं वर्षगांठ पर दोहरी जीत
- Ireland vs Portugal : ट्रॉय पैरॉट की शानदार जोड़ी, रोनाल्डो रेड कार्ड – 2-0 की जीत, देखिये रोनाल्डो का शानदार परफॉरमेंस
- Spurs vs Warriors : करी के 46 अंकों से वॉरियर्स 125-120 से विजयी, स्पर्स की घरेलू लय टूटी
- Smriti Mandhana : हिटिंग रिकॉर्ड! स्मृति मंधाना ने तोड़ा 28 साल पुराना कीर्तिमान, जानिये उसके बारे में






