---Advertisement---

Puneeth Rajkumar की चौथी पुण्यतिथि : Power Star के प्रेरक कोट्स, नया AI app लॉन्च, Appu की विरासत अमर

On: Wednesday, October 29, 2025 9:50 AM
Puneeth Rajkumar
---Advertisement---

29 अक्टूबर को चौथी Death Anniversary, 2021 में 46 साल में cardiac arrest से निधन, नया AI-संचालित app लॉन्च, पत्नी Ashwini ने भावुक श्रद्धांजलि दी

Puneeth Rajkumar : कन्नड़ सिनेमा के Power Star Puneeth Rajkumar की आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को चौथी पुण्यतिथि है। 29 अक्टूबर 2021 को सिर्फ 46 साल की उम्र में cardiac arrest से उनका अचानक निधन हो गया था। कर्नाटक में उन्हें प्यार से ‘Appu’ कहा जाता था। उनकी स्मृति में आज Kanteerava Studio में स्थित उनके स्मारक पर विशेष पूजा की गई जिसमें परिवार के सदस्य और हजारों प्रशंसक शामिल हुए। उनकी पत्नी Ashwini Puneeth Rajkumar ने सोशल मीडिया पर लिखा, “Appu हमारी यादों और कार्यों में हर दिन जीवित हैं और हमारे दिलों में हमेशा के लिए मार्गदर्शक आत्मा हैं।”

इस मौके पर एक खास घोषणा भी की गई। 27 अक्टूबर को Puneeth Rajkumar के नाम पर एक AI-संचालित app लॉन्च किया गया जो fans को उनसे जुड़ने का अनूठा मौका देगा। यह app AI, machine learning और emotion mapping का उपयोग करता है ताकि प्रशंसक Power Star की ऊर्जा और सकारात्मकता को महसूस कर सकें।

Puneeth Rajkumar के प्रेरक quotes जो आज भी motivate करते हैं

Puneeth Rajkumar सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक विचारक और प्रेरणा स्रोत भे थे। The Times of India के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने काम, जुनून और commitment के बारे में कई यादगार बातें कही थीं जो आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।

Team spirit बनाए रखने के बारे में उन्होंने कहा था, “अभिनेताओं के रूप में हमें 6-8 महीने लगातार काम करना पड़ता है और इस दौरान हम एक team बन जाते हैं। फिल्म के बाद हम शायद संपर्क में न रहें, इसलिए जितना समय साथ बिताते हैं उसका सबसे अच्छा उपयोग करना चाहिए। सभी को अच्छे मूड में रहना चाहिए।”

Puneeth Rajkumar

Scripts चुनने के बारे में Power Star ने बताया, “मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ काम करने और नई चीजें सीखने की उम्मीद करता हूं। जब मैं कोई नई script चुनता हूं तो role और team बड़ा factor होते हैं।”

Puneeth Rajkumar के प्रेरक विचार:

  • हर नई फिल्म major exam जैसी होती है, pressure हमेशा रहता है
  • भारतीय सिनेमा में संगीत vital role निभाता है
  • फिल्म release से पहले plot reveal नहीं करना चाहिए
  • लोगों से दिल से जुड़ना सबसे जरूरी है
  • अपने पिता Dr. Rajkumar की 1% भी उपलब्धि achieve करना गर्व की बात होगी

नया AI app – Dr. Puneeth Rajkumar Star Fandom

27 अक्टूबर को Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar की उपस्थिति में Dr. Puneeth Rajkumar Star Fandom app लॉन्च किया गया। यह app Star Fandom LLP और Ashwini Puneeth Rajkumar के सहयोग से बनाया गया है। इस app की खास बात यह है कि यह AI technology का उपयोग करके Puneeth Rajkumar की charisma, discipline और positivity को digital रूप में जीवित रखता है।

App में fans को Puneeth की सभी फिल्मों, गानों, dialogues और life achievements के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही organ donation, education, healthcare जैसे सामाजिक पहलुओं पर भी sections हैं जो Puneeth के philanthropic work को दर्शाते हैं। Dr. Samartha Raghava Nagabhushanam ने कहा कि यह app दुनिया भर के 7 करोड़ कन्नड़ भाषियों को एक digital platform पर जोड़ेगा।

अविस्मरणीय फिल्में और dialogues

Puneeth Rajkumar ने अपने career में कई superhit फिल्में दीं जिनके dialogues आज भी fans को याद हैं। उनकी फिल्म Jackie, Power, Raajakumara और Yuvarathnaa के powerful dialogues सोशल मीडिया पर viral होते रहते हैं। उनकी आखिरी फिल्म Gandhada Gudi में एक dialogue था जो दर्शकों को भावुक कर गया – “मैं आप पर भरोसा करके जंगल में आया हूं। मेरी तीन फिल्मों की commitment हैं और मेरी पत्नी और बच्चे घर पर हैं।”

Child artist के रूप में उन्होंने National Award भी जीता था Bettada Hoovu फिल्म के लिए। उनके पिता legendary Dr. Rajkumar की तरह वे भी कर्नाटक के लोगों के दिलों में बस गए थे। उनकी sudden death ने पूरे राज्य को shock में डाल दिया था और Bengaluru में section 144 लगानी पड़ी थी।

आंखों का दान और सामाजिक कार्य

Puneeth Rajkumar ने अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपनी आंखें दान कीं। Narayana Nethralaya Eye Hospital में उनकी आंखों का दान किया गया जिससे चार लोगों को रोशनी मिली। यह उनकी महानता का प्रमाण है कि मौत के बाद भी उन्होंने दूसरों की मदद की।

उनकी पत्नी Ashwini Puneeth Rajkumar ने कहा, “Puneeth लोगों से दिल से जुड़ने में विश्वास करते थे। यह app उसी spirit को आगे बढ़ाता है – fans और परिवारों को एक ऐसी जगह देता है जहां वे उन्हें celebrate कर सकें, उनकी values से सीख सकें और उनकी ऊर्जा को हर दिन अपनी जिंदगी में जीवित रख सकें।”

यह भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment